Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ओडिशा
12 Jun, 2026

ओडिशा सरकार के दो वर्ष: मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जनता का जताया आभार, कहा- 'जनसेवा ही मेरा एकमात्र संकल्प'

ओडिशा में मोहन माझी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए विकसित और सशक्त राज्य के निर्माण का संकल्प दोहराया।

भुवनेश्वर, 12 जून।

ओडिशा की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन माझी ने प्रदेश की जनता के नाम एक भावुक संदेश जारी किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सुशासन के एक नए युग का सूत्रपात हुआ था।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उनके लिए मुख्यमंत्री का पद सत्ता का प्रतीक नहीं, बल्कि जनसेवा का एक पवित्र माध्यम है। उन्होंने अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, "एक शिक्षक, सरपंच और विधायक के रूप में लोगों के सुख-दुख का साथी रहने के बाद, आज मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी मेरा सेवा भाव पहले जैसा ही कायम है।"

पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गांव से शहर और शिक्षा से स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'विकसित और सशक्त ओडिशा' का निर्माण न केवल उनका सपना है, बल्कि राज्य के साढ़े चार करोड़ लोगों का सामूहिक संकल्प है। अंत में, उन्होंने राज्य के विकास का श्रेय सीधे तौर पर ओडिशा की जनता को देते हुए कहा कि राज्य की प्रगति की इस यात्रा के असली नायक प्रदेश के लोग ही हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़