दक्षिण एशिया
14 Jun, 2026

म्यांमार में आया 3.8 तीव्रता का भूकंप, टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल बनी वजह

म्यांमार में बीती रात 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

म्यांमार, 14 जून।

म्यांमार में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई है। यह घटना रात के 11:31 बजे हुई, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

गौरतलब है कि ठीक एक सप्ताह पहले भी म्यांमार में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। म्यांमार का भौगोलिक परिदृश्य ऐसा है कि यह देश मध्यम से लेकर बड़े भूकंपों और तटीय इलाकों में सुनामी के प्रति काफी संवेदनशील बना हुआ है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, म्यांमार का भू-भाग चार बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों—भारतीय, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेटों के बीच स्थित है। ये प्लेटें लगातार सक्रिय भूगर्भीय प्रक्रियाओं में शामिल रहती हैं, जिससे यहां भूकंप का खतरा बना रहता है।

देश के भीतर से होकर करीब 1,400 किलोमीटर लंबी एक ट्रांसफॉर्म फॉल्ट गुजरती है। यह फॉल्ट अंडमान स्प्रेडिंग सेंटर को उत्तर में स्थित एक टकराव क्षेत्र से जोड़ती है, जिसे सगाइंग फॉल्ट के नाम से जाना जाता है।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़