सरकार व नीतियाँ
14 Jun, 2026

नीस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का संगम, 'भारत इनोवेट्स' का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण वार्ता करेंगे।

नीस, 14 जून।

फ्रांस के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यात्रा के पहले चरण की शानदार शुरुआत की है। बीती रात नीस पहुंचने पर होटल नेग्रेस्को में भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आत्मीय संवाद किया और भारतीय संस्कृति की झलक पेश करने वाले शास्त्रीय नृत्यों का आनंद लिया।

Image Image

आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज नीस के पैलेस दे एक्सपोजिशन में संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन के जरिए भारत का स्टार्टअप और नवाचार तंत्र वैश्विक निवेशकों के सामने अपनी मजबूती पेश करेगा। इसमें लगभग 120 स्टार्टअप्स अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

उद्घाटन के बाद, दोनों नेता विला केरीलॉस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह बैठक इस लिहाज से खास है क्योंकि हाल ही में दोनों देशों ने अपने संबंधों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर प्रगाढ़ किया है।

अपनी इस मुलाकात में वे रक्षा, तकनीक और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, आगामी जी7 शिखर सम्मेलन से पहले वे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

फ्रांस के साथ अपनी कूटनीतिक चर्चाओं को पूरा करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के अगले पड़ाव के लिए स्लोवाकिया रवाना होंगे। वहां वे स्लोवाक नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए चर्चा करेंगे।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़