मौसम
15 Jun, 2026

दक्षिण बंगाल में मानसून के बावजूद उमस से बेहाल लोग, उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

दक्षिण बंगाल में मानसून के प्रवेश के बाद भी बारिश का इंतजार जारी है। उत्तर बंगाल में अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

कोलकाता, 15 जून।

दक्षिण बंगाल में मानसून के आधिकारिक दस्तक देने के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से कोई बड़ी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के प्रवेश के बाद भी राज्य के दक्षिणी हिस्सों में उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई है, जिससे तापमान और नमी का स्तर ऊंचा बना हुआ है।

रविवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। हालांकि, सोमवार को बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया और पूर्व-पश्चिम बर्धमान जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसमें 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा में नमी 91 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस की स्थिति बरकरार रहेगी।

इसके विपरीत, उत्तर बंगाल के जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी अलर्ट जारी किया है। अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मंगलवार तक अति भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कूचबिहार में भी गुरुवार तक भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा। इस प्रकार राज्य के दो हिस्सों में मौसम की विपरीत परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़