केरल
15 Jun, 2026

केरल में महिलाओं के लिए शुरू हुई फ्री बस सेवा, यूडीएफ सरकार ने पूरा किया गारंटी का वादा

केरल में यूडीएफ सरकार ने सत्ता में आने के एक महीने के भीतर ही प्रियदर्शिनी नि:शुल्क बस योजना लागू कर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है।

नई दिल्ली, 15 जून।

केरल में सत्ता परिवर्तन के एक महीने के भीतर ही यूडीएफ सरकार ने अपना बड़ा चुनावी वादा पूरा कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रदेश में प्रियदर्शिनी नि:शुल्क बस योजना की शुरुआत हो चुकी है।

इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को केएसआरटीसी बसों में अब कोई किराया नहीं देना होगा। वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि इससे महिलाओं के हर महीने हजारों रुपये बचेंगे, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यूडीएफ सरकार जनता से किए गए अपने वादों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कर्नाटक और तेलंगाना की तर्ज पर केरल में भी यह कदम जनहित को समर्पित है।

इस महिला सशक्तिकरण योजना को सामाजिक सुरक्षा के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि यह सुविधा न केवल महिलाओं के सफर को आसान बनाएगी, बल्कि उन्हें आर्थिक मजबूती भी प्रदान करेगी।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़