भुवनेश्वर, 17 जून।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तृतीय सरसंघचालक मधुकर दत्तात्रेय देवरस उर्फ 'बालासाहब देवरस' की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने संदेश में लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक, संगठन शक्ति और राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले श्रद्धेय बालासाहब देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।" उन्होंने आगे लिखा कि बालासाहब देवरस का संपूर्ण जीवन त्याग, कड़े अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण का एक ऐसा अप्रतिम उदाहरण है, जो आज भी हमारे समाज को सामाजिक एकजुटता, निस्वार्थ सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की अमर प्रेरणा देता है।













