अपराध
18 Jun, 2026

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की जान देने की कोशिश

अलीपुरद्वार के कोलाबाड़िया गांव में एक व्यक्ति ने कथित रूप से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद पर भी हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अलीपुरद्वार, 18 जून।

अलीपुरद्वार जिले के शालकुमार दो ग्राम पंचायत अंतर्गत कोलाबाड़िया गांव में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद उसने स्वयं को भी गंभीर रूप से घायल कर आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान धनबाला राय अधिकारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित अचिन्त्य अधिकारी ने किसी धारदार हथियार से पत्नी पर हमला किया। हमले में महिला के गले पर वार किए गए और सिर व चेहरे पर भी कई चोटें पहुंचाई गईं। गंभीर चोटों के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से भागा नहीं। बताया जा रहा है कि उसने उसी धारदार हथियार से खुद पर भी हमला कर लिया और जान देने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सोनापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल अचिन्त्य अधिकारी को उपचार के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

परिजनों के मुताबिक घटना के समय आरोपित के पिता योगेश अधिकारी घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे, लेकिन उन्हें किसी तरह की आवाज या हलचल का पता नहीं चला। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़