अपराध
18 Jun, 2026

55 लाख के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली

बुलंदशहर के क्वार्सी गांव में 55 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद पुलिस को घटना की सूचना दी।

बुलंदशहर, 18 जून।

बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव क्वार्सी में लेनदेन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बकाया रकम को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार गांव निवासी 50 वर्षीय बृजमोहन उर्फ गुड्डू ने कुछ समय पहले अपने भतीजे कृष्णकांत उर्फ मलुआ शर्मा से 55 लाख रुपये उधार लिए थे। बताया जा रहा है कि कृष्णकांत लंबे समय से रकम वापस मांग रहा था, लेकिन भुगतान नहीं होने से दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।

रकम नहीं मिलने से नाराज कृष्णकांत ने बृजमोहन के खेत में जुताई शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर बृजमोहन खेत पर पहुंचे और इसका विरोध किया। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला गंभीर विवाद में बदल गया।

विवाद के दौरान कृष्णकांत ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। गोली लगने से बृजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने स्वयं 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि चाचा के साथ उसका विवाद हुआ था और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़