Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
20 Jun, 2026

जमशेदपुर पूर्वी: विधायक ने बिजली समस्या को लेकर महाप्रबंधक को लिखा पत्र

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र में बिजली की बदहाल स्थिति को सुधारने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जेबीवीएनएल प्रबंधन से गुहार लगाई है।

जमशेदपुर, 20 जून।

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में गर्मी के सितम और बढ़ती बिजली मांग के बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक को पत्र सौंपा है। उन्होंने अपने क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।

विधायक ने बताया कि बढ़ती आबादी के कारण उपभोक्ताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इससे मौजूदा ट्रांसफार्मरों पर दबाव काफी बढ़ गया है, जिसके परिणामस्वरूप लोगों को लो वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के कई इलाकों जैसे बागुनहातु, साकची, छायानगर, भुइयांडीह, बाबूडीह, जोजोबेड़ा और बिरसानगर में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई है। विधायक ने जनहित में इन बस्तियों में नई क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता जताई है।

इसके साथ ही बिरसानगर के जोन-6, जोन-3 और जोन-3ए के चुनिंदा हिस्सों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का भी अनुरोध किया गया है। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़