फुटबॉल
25 Jun, 2026

फीफा विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, पहली बार नॉकआउट में किया प्रवेश

दक्षिण अफ्रीका ने दक्षिण कोरिया के विरुद्ध 1-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

मेक्सिको, 25 जून।

फीफा विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अपना स्थान पक्का कर लिया है। मोंटेरे स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के एक निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने दक्षिण कोरिया को 1-0 के करीबी अंतर से शिकस्त दी।

टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत मेक्सिको के हाथों हार के साथ करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए यह सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। चेक गणराज्य के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद दक्षिण कोरिया के विरुद्ध इस जीत ने टीम की किस्मत बदल दी। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई, जहाँ दक्षिण कोरियाई कप्तान किम मिन-जे और ली कांग-इन ने शुरुआती बढ़त बनाने के प्रयास किए, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी डिफेंस ने उन्हें सफलता नहीं मिलने दी।

खेल के 30वें मिनट में एविडेंस माकगोपा के पास टीम को आगे करने का सुनहरा अवसर था, लेकिन वे गोल करने में विफल रहे। दूसरे हाफ में दक्षिण कोरिया ने अपने दिग्गज खिलाड़ी सोन ह्युंग-मिन को मैदान पर उतारा, लेकिन मैच का पासा 63वें मिनट में पलटा। त्शेपांग मोरेमी के सटीक क्रॉस पर थापेलो मासेको ने शानदार फिनिशिंग का परिचय देते हुए गोल कर दक्षिण अफ्रीका को 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी।

मैच के अंतिम क्षणों में दक्षिण कोरिया ने बराबरी के लिए आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन गोलकीपर रोनवेन विलियम्स के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीकी रक्षापंक्ति ने अपनी दीवार को टूटने नहीं दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका अब 28 जून को लॉस एंजिलिस में खेले जाने वाले राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में सह-मेजबान कनाडा का सामना करेगा। इसी ग्रुप से मेक्सिको ने अपने तीनों मैच जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान सुरक्षित किया है।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़