सरकार व नीतियाँ
25 Jun, 2026

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने 82 देशों के राजनयिकों को भेजे भारतीय आम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भारतीय बागवानी विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए 82 देशों के राजनयिकों को विशेष आम के उपहार भेजे हैं।

नई दिल्ली, 25 जून।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक अनूठी सांस्कृतिक पहल करते हुए दिल्ली में तैनात 82 देशों के राजनयिकों को विशेष आम के उपहार भेजे हैं।

इन उपहार पेटियों में भारत की प्रमुख किस्मों को शामिल किया गया है। इनमें गुजरात का गिर केसर, आंध्र प्रदेश का बंगनपल्ली, उत्तर प्रदेश का दशहरी और बनारसी लंगड़ा शामिल है, जो अपनी विशेष खुशबू के लिए प्रसिद्ध हैं।

इस प्रयास का उद्देश्य भारत की समृद्ध बागवानी विरासत और फलों के राजा आम की वैश्विक पहचान को प्रदर्शित करना है। इसके साथ एक संदेश भी भेजा गया है।

इसमें आम को आतिथ्य, मित्रता और भारत की कृषि परंपरा का प्रतीक बताया गया है। इस पहल को सांस्कृतिक कूटनीति के रूप में देखा जा रहा है।

भारत दुनिया में आम के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के आमों और उनके अनूठे स्वादों की चर्चा की थी।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़