गुरुग्राम, 25 जून।
भारत की अध्यक्षता में आज और कल ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की 11वीं बैठक गुरुग्राम में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करना है।
इस दो दिवसीय आयोजन में ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता, पहुंच, समानता और तकनीक जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा होगी। इसमें सभी 11 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शिरकत कर रहे हैं।
भारत की अध्यक्षता का मुख्य थीम 'बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी' रखा गया है। यह आयोजन वैश्विक स्तर पर एक समावेशी भविष्य की राह तैयार करने में सहायक होगा।
यह बैठक ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगी। इसके माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और आपसी सामंजस्य को नई दिशा मिलेगी।











