गुरुग्राम, 25 जून।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने आज ब्रिक्स देशों से ऊर्जा प्रणालियों को विकसित करने के लिए आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया है। गुरुग्राम में ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की 11वीं बैठक का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बात कही।
मंत्री ने कहा कि विकास संबंधी आकांक्षाओं और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सस्ती, विश्वसनीय और सतत ऊर्जा अनिवार्य है। इसके बिना भविष्य की कल्पना करना कठिन है।
भारत की निवेश रणनीति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि देश ऊर्जा मूल्य श्रृंखला के हर हिस्से में व्यापक निवेश कर रहा है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रूप से संचालित बिजली प्रणालियों में से एक की नींव रख रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि देश भर में अब तक 6 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। आने वाले वर्षों में इस तकनीकी बदलाव की गति और बड़े पैमाने पर जारी रहेगी।













