नई दिल्ली, 25 जून।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तटीय कर्नाटक, झारखंड, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में आज तेज वर्षा का पूर्वानुमान है।
विभाग ने बिहार, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और मध्य व पश्चिमी राजस्थान में तूफानी हवाओं की संभावना जताई है। आगामी दो-तीन दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
इसी अवधि में अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
इसके विपरीत, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी।












