अपराध
25 Jun, 2026

प्रयागराज में नाबालिग को गोली मारने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस ने नाबालिग लड़की को गोली मारने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पहले अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ रहे थे।

प्रयागराज, 25 जून।

शहर के फाफामऊ इलाके में नाबालिग लड़की को गोली मारने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना में इस्तेमाल तमंचा और कार भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला अज्ञात हमलावरों का नहीं, बल्कि आपसी घटना का था। पीड़िता और मुख्य आरोपी अरबाज काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। घटना के दिन युवती ने ही उसे बुलाया था और तमंचा चलाने की जिद की थी।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि तमंचा चलाने के प्रयास में गोली अचानक युवती के पैर में लग गई। इसके बाद आरोपियों ने घटना को धारदार हथियार से हमला बताकर पुलिस को गुमराह करने का भरपूर प्रयास किया था।

मेडिकल जांच में गोली लगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों ने सारा सच सामने ला दिया। आरोपियों पर संबंधित धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

|
आज का राशिफल

कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़