बॉलीवुड
25 Jun, 2026

मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज, बड़े पर्दे पर दिखेगा सत्ता का खूनी संघर्ष

मिर्जापुर फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी हो गया है जिसमें कालीन भैया और गुड्डू पंडित के साथ सत्ता का नया संघर्ष देखने को मिलेगा।

मुंबई, 25 जून।

चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर धूम मचाने को पूरी तरह तैयार है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म का जबरदस्त टीजर जारी कर दिया है, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

टीजर की शुरुआत कालीन भैया के दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें वे औलाद को लेकर अपनी बात रखते हैं। इसमें सत्ता की गद्दी को हथियाने के लिए गुड्डू पंडित और अन्य किरदारों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिल रहा है।

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट आए हैं। वहीं रसिका दुग्गल और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। रवि किशन और जितेंद्र कुमार के आने से कहानी में नया ट्विस्ट आने की उम्मीद है।

यह फिल्म पहले से ज्यादा खूनी और खतरनाक होगी। इसे बड़े स्तर पर बनाया गया है। गुरमीत सिंह निर्देशित यह मूवी 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

|
आज का राशिफल

कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़