अपराध
26 Jun, 2026

ऑपरेशन प्रहार में 101 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

अररिया में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 101 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर बाइक और मोबाइल भी जब्त किए।

अररिया, 26 जून।

अररिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आरएस थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार अररिया पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर वाहन जांच के दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़कर तलाशी ली गई। दोनों आरोपित रानीगंज थाना क्षेत्र के नड़की वार्ड संख्या-4 के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रवि कुमार (28) और गुलशन कुमार (23) के रूप में हुई है।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि स्टार ग्लोबल स्कूल के पास मुहर्रम को लेकर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान अररिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान रवि कुमार के पास प्लास्टिक के एक बॉक्स में छिपाकर रखी गई 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बाइक और दोनों युवकों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। मामले में आरएस थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष अंकुर कुमार, सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, सौदागर कुमार, गणेश साह, होमगार्ड के जवान अंजार आलम, नेहा कुमारी तथा चौकीदार अशरफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंग। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़