मध्य प्रदेश
26 Jun, 2026

होटल दीप में आबकारी की दबिश, अवैध शराब बेचता मैनेजर गिरफ्तार

अम्बिकापुर में आबकारी विभाग ने होटल दीप में छापेमारी कर कथित रूप से अवैध शराब बेचते हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की।

अम्बिकापुर, 26 जून।

सरगुजा संभाग में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह अम्बिकापुर के खरसिया रोड स्थित होटल दीप में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान होटल के मैनेजर जुनैद को कथित रूप से अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के अनुसार विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि होटल ग्रैंड बसंत के सामने स्थित होटल दीप में नियमों के विपरीत शराब बेची जा रही है। शिकायत की पुष्टि के लिए विभाग ने एक छद्म ग्राहक को होटल भेजा। ग्राहक ने मैनेजर से एक हजार रुपये में 'ब्लैक डॉग' व्हिस्की के दो पव्वे खरीदे। लेनदेन पूरा होते ही आबकारी टीम ने तत्काल होटल में दबिश दे दी।

तलाशी के दौरान होटल के एक कमरे से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। जब्त सामग्री में 'सिग्नेचर' की एक बोतल, 'ब्लेंडर्स प्राइड' की दो अद्धी और दो पव्वे, 'रॉयल चैलेंज' का एक पव्वा तथा 'आरएस बैरल' की दो आधी भरी बोतलें शामिल हैं। पूछताछ के दौरान मैनेजर जुनैद ने स्वीकार किया कि होटल पपिंदर सरदार का है, लेकिन इस कथित अवैध कारोबार से होटल मालिक का कोई संबंध नहीं है।

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि अधिक कमाई के उद्देश्य से वह होटल मालिक की जानकारी के बिना चोरी-छिपे शराब बेचता था। इसके बाद आबकारी विभाग ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह और चंद्रावती ने भी भागीदारी निभाई।

|
आज का राशिफल

व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंग। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़