मध्य प्रदेश
26 Jun, 2026

एमएसएमई से मजबूत होगा रोजगार और निवेश, मंत्री काश्यप का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने एमएसएमई और स्टार्टअप को मध्यप्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास का मजबूत आधार बताया।

भोपाल, 26 जून।

एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एमएसएमई क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का प्रमुख आधार बनाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों, उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुधारों के चलते देशभर के लाखों उद्यमियों को नए अवसर मिले हैं। वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जैसे आयोजनों ने एमएसएमई, स्टार्टअप और निवेशकों के लिए नए निवेश एवं विस्तार की संभावनाएं तैयार की हैं। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ने के साथ रोजगार सृजन और स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर पहचान भी मिल रही है।

मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रदेश का युवा स्टार्टअप और एमएसएमई के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर रहा है। शासन की प्रोत्साहन नीतियों, वित्तीय सहायता और विभिन्न योजनाओं के कारण उद्यमियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आयोजित होने वाला कार्यक्रम औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान विभिन्न हितलाभों का वितरण किया जाएगा, नए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और कई महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। साथ ही वैश्विक कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ने से निवेश, नवाचार और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

|
आज का राशिफल

व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंग। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़