मध्य प्रदेश
26 Jun, 2026

भारतीय हॉकी में बढ़ रहा मध्यप्रदेश का दम, पदक विजेताओं से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में हॉकी के बढ़ते प्रतिनिधित्व और खिलाड़ियों को हरसंभव प्रोत्साहन देने की बात कही।

भोपाल, 26 जून।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में प्रदेश के खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर अंडर-18 पुरुष एवं महिला हॉकी एशिया कप-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। यह प्रतियोगिता 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित हुई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सिवनी और बड़वानी के कई खिलाड़ी सामान्य परिवारों से होने के बावजूद अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि आने वाले समय में प्रदेश के खेल विकास के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आगामी एशियाई खेलों में भी इन खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय मध्यप्रदेश ने देश को कई ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी दिए थे। कुछ वर्षों तक प्रदेश इस खेल में अपेक्षित गति नहीं बनाए रख सका, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है और मध्यप्रदेश हॉकी के क्षेत्र में हरियाणा जैसे अग्रणी राज्यों की कतार में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता पुरुष और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान कर चुकी है, ताकि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़े और वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों।

|
आज का राशिफल

व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंग। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़