सेलिब्रिटी गॉसिप
26 Jun, 2026

प्रभास के इशारे से फिर तेज हुई 'बाहुबली 3' की चर्चा

प्रभास के एक वीडियो में तीन उंगलियां दिखाने के बाद 'बाहुबली 3' को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।

मुंबई, 26 जून।

निर्देशक एस.एस. राजामौली की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी 'बाहुबली' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो क्लिप के बाद 'बाहुबली 3' को लेकर प्रशंसकों के बीच नई अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

डॉक्यूमेंट्री 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' के एक दृश्य में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी अगले भाग को लेकर संकेत देते दिखाई देते हैं। वीडियो में राणा कहते हैं, "दुनिया शायद अभी इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली तो आएगी..."। इसके तुरंत बाद प्रभास मुस्कुराते हुए तीन उंगलियां दिखाते नजर आते हैं। हालांकि अब तक फिल्म के तीसरे भाग को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। कई लोगों ने इसे 'बाहुबली 3' का इशारा मानते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। एक प्रशंसक ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग का संकेत बताया, जबकि कई अन्य लोगों का कहना है कि यदि यह फिल्म बनती है तो बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बन सकते हैं। फिलहाल निर्माता और निर्देशक की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती हैं। इसी फ्रेंचाइजी ने प्रभास को पैन इंडिया सुपरस्टार के रूप में नई पहचान दिलाई थी। रिलीज के एक दशक बाद भी इन फिल्मों का आकर्षण बना हुआ है। वर्ष 2025 में 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर दोनों फिल्मों को 'बाहुबली: द एपिक' के रूप में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे भी दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। अब प्रशंसकों की नजरें फिल्म के तीसरे भाग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।

|
आज का राशिफल

व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंग। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़