अपराध
26 Jun, 2026

पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, दो आरोपी घंटों में गिरफ्तार

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के बाद हुए चाकू हमला मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया।

रायपुर, 26 जून।

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते हुए चाकू हमला मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अपने भाई के साथ शाम के समय पेट्रोल भराने जा रहा था। इसी दौरान श्रीराम अस्पताल के पीछे डंगनिया इलाके में पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान एक आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सावन यादव उर्फ मुन्ना यादव (19) और राज यादव उर्फ अमन यादव (20) के रूप में की है।

दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंग। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़