अंतरराष्ट्रीय संबंध
27 Jun, 2026

भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन एमिस्टैड'

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद भारत सरकार ने मानवीय सहायता और बचाव कार्यों के लिए वायुसेना के दो विमानों से राहत सामग्री और डॉक्टरों की टीम भेजकर 'ऑपरेशन एमिस्टैड' की शुरुआत की है।

नई दिल्ली, 27 जून।

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद वहां मची भारी तबाही और जान-माल के नुकसान को देखते हुए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार ने वेनेजुएला के नागरिकों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक विशेष मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन 'ऑपरेशन एमिस्टैड' की शुरुआत की है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस विशेष अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान आज सुबह राहत सामग्री और 41 सदस्यीय बचाव दल को लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हो गए हैं। यह टीम वहां जारी राहत कार्यों में हाथ बटाएगी।

इस सहायता खेप में एक आत्मनिर्भर भारतीय चिकित्सा कार्यबल और आवश्यक दवाओं के साथ भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल यूनिट शामिल है। इसके अतिरिक्त आपदा राहत के लिए 30 टन राहत सामग्री, 6 टन दवाएं एवं चिकित्सा उपकरण और दो 'भीष्म' (BHISHM) क्यूब पोर्टेबल अस्पताल भी भेजे गए हैं।

विमान से रवाना हुए 41 सदस्यों के दल में बेहद अनुभवी बचाव कर्मी और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम प्रभावित क्षेत्रों में खोज, बचाव अभियान, आपातकालीन चिकित्सा देखभाल और मानवीय राहत कार्यों को अंजाम देने के लिए वेनेजुएला के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम करेगी।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा कि इस अत्यंत कठिन समय में भारत वेनेजुएला की सरकार और वहां की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भारत ने आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। सरकार वहां लगातार संपर्क बनाए हुए है और आगे भी सहायता के लिए तैयार है।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़