दक्षिण एशिया
28 Jun, 2026

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में हिली धरती

अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में आए 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके उत्तर भारत और कई पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए।

काबुल, 28 जून।

अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में आज शाम लगभग 7:04 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है।

इस प्राकृतिक आपदा का असर केवल अफगानिस्तान तक सीमित नहीं रहा। इसके झटके भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी महसूस किए गए।

भारत के उत्तर भारत के कई हिस्सों में धरती कांप उठी। इसमें दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के क्षेत्र विशेष रूप से प्रभावित रहे।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा और जम्मू जिलों में दहशत का माहौल बन गया। लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।

फिलहाल, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने इसे मध्यम श्रेणी का बताया है और केंद्र के पास भी मामूली क्षति की ही संभावना जताई है।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़