अंतरराष्ट्रीय संबंध
27 Jun, 2026

अमेरिका के बाल्टीमोर पहुंचा नौसेना का आईएनएस सुदर्शिनी, सेल250 समारोह में लेगा हिस्सा

भारतीय नौसेना का ऐतिहासिक पोत आईएनएस सुदर्शिनी अपनी लोकायन 26 यात्रा के तहत अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ से जुड़े सेल250 मैरीलैंड समारोहों में भाग लेने के लिए बाल्टीमोर बंदरगाह पहुंच गया है।

बाल्टीमोर, 27 जून।

भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग पोत आईएनएस सुदर्शिनी अपनी ऐतिहासिक महासागरीय यात्रा 'लोकायन 26' के तहत अमेरिका के मैरीलैंड स्थित बाल्टीमोर बंदरगाह पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आईएनएस सुदर्शिनी की यह बाल्टीमोर यात्रा भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करती है। इसके साथ ही यह यात्रा भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच मजबूत होते मित्रता और सहयोग के स्थायी संबंधों को भी रेखांकित करती है।

अपने इस प्रवास के दौरान यह भारतीय पोत अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'सेल250 मैरीलैंड' समारोहों से पहले विभिन्न समुद्री जुड़ाव और सामुदायिक आउटरीच गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेगा।

मंत्रालय ने बताया कि बाल्टीमोर पहुंचने से पहले इस पोत ने नॉरफ़ॉक में आयोजित सेल250 वर्जीनिया समारोह में भी हिस्सा लिया था। वहां इस पोत ने परेड ऑफ सेल और सिटी क्रू परेड में शामिल होकर गौरवशाली तरीके से भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

कोच्चि से नॉरफ़ॉक तक पांच महीनों में 13 हजार समुद्री मील से अधिक की दूरी तय करने वाली यह महासागरीय यात्रा भारत की नाविक परंपराओं और वसुधैव कुटुंबकम की भावना का एक जीवंत प्रमाण है, जो महासागरों के पार मित्रता, सहयोग और आपसी विश्वास को बढ़ावा देती है।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़