Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पंजाब
30 Jun, 2026

पंजाब में लेक्चरर के 1013 पदों पर बंपर भर्ती, 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

पंजाब सरकार ने उच्चतर शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए लेक्चरर कैडर के 1,013 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके लिए उम्मीदवार 1 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे।

चंडीगढ़, 30 जून।

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में उच्चतर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से लेक्चरर कैडर के तहत 1,013 पदों पर बंपर भर्तियां करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार द्वारा इस बाबत मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके साथ ही राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल गए हैं।

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ होगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कुल 1,013 पदों में से 829 नियमित भर्तियां हैं, जबकि 184 पद बैकलॉग श्रेणी के अंतर्गत रखे गए हैं।

विभागीय नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 12 अलग-अलग विषयों के लिए लेक्चररों की नियुक्ति की जाएगी, जिनमें सर्वाधिक 210 पद हिस्ट्री विषय के लिए तय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इंग्लिश के 141, पॉलिटिकल साइंस के 131, मैथ्स के 105, पंजाबी के 99, कॉमर्स के 98, फिजिक्स के 58, इकोनॉमिक्स के 50, केमिस्ट्री के 41, बायोलॉजी के 37, हिंदी के 29 और जियोग्राफी के 14 पदों पर चयन किया जाएगा।

आवेदकों के लिए अनिवार्य योग्यता निर्धारित करते हुए कहा गया है कि संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार का 10वीं स्तर पर पंजाबी भाषा उत्तीर्ण होना और भारत का नागरिक होना अनिवार्य शर्त है। चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़