Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पंजाब
04 Jul, 2026

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन और बड़ी रैली के लिए पीएम मोदी का पंजाब दौरा संभावित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ ही राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रैली कर सकते हैं।

जालंधर, 04 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस महीने पंजाब दौरा प्रस्तावित है। सूत्रों की मानें तो पीएम 13 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए आ सकते हैं। इस अवसर पर दोआबा क्षेत्र में एक विशाल रैली आयोजित करने की भी चर्चाएं तेज हैं।

इस संभावित दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कार्यक्रम की आहट मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पंजाब पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है और इसे उच्च स्तरीय निर्देशों के अधीन बताया है।

उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए नया स्वरूप दिया गया है। इसी का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां की जा रही हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़