मणिपुर
04 Jul, 2026

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, उग्रवादी और नशा तस्कर गिरफ्तार

मणिपुर में पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों और पुलिस ने कई अभियानों के जरिए विभिन्न उग्रवादियों और मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इम्फाल, 04 जुलाई।

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटों के भीतर चलाए गए विशेष अभियानों में उग्रवादियों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने थौबल जिले से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य को दबोचा है। इसके अलावा आरपीएफ/पीएलए के दो सदस्यों को पकड़ा गया, जिसमें एक वित्त सचिव भी शामिल है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस मिले हैं।

एक अन्य बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने इम्फाल ईस्ट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो वर्ष 2023 के शस्त्रागार लूटकांड और गोलीबारी की घटनाओं में वांछित था।

चुराचांदपुर जिले में पुलिस ने तीन तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा। इनके पास से 2.5 किलो ब्राउन शुगर, करीब 31 लाख रुपये नकद और नकदी गिनने की मशीन बरामद की गई।

तेंगनौपाल सीमा के पास भी सुरक्षा बलों ने पीएलए के दो उग्रवादियों को पकड़ा है। राज्य में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़