अपराध
05 Jul, 2026

श्रीगंगानगर में 13 साल की छात्रा से दरिंदगी, 10 गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में आठवीं की छात्रा के साथ चार दिनों तक कई लोगों द्वारा किए गए यौन शोषण मामले में पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीगंगानगर, 5 जुलाई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक 13 साल की स्कूली छात्रा के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। आठवीं कक्षा की छात्रा 18 जून को अपने दोस्त से मिलने निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा जब घर लौटने के लिए ई-रिक्शा में बैठी, तो चालक रामबाबू उसे घर छोड़ने के बजाय 'होटल जॉय इन' ले गया। आरोप है कि वहां से उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर हवस का शिकार बनाया गया।

चार दिनों तक चली इस हैवानियत के दौरान पीड़िता को नशीले पदार्थ या शराब दिए जाने की भी आशंका है। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल चार होटलों की पहचान की है, जिनमें 'ड्रीम' होटल भी शामिल है।

22 जून को परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने छात्रा को एक होटल से बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें होटल मालिक, मैनेजर और अन्य शामिल हैं।

जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो सभी होटलों से जब्त किए गए डीवीआर और आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस घटना के खिलाफ जनता में भारी गुस्सा है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़