सरकार व नीतियाँ
05 Jul, 2026

ग्रामीण विकास के लिए 25 हजार करोड़ जारी, वीबी-जी राम जी योजना लागू

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत राज्यों को 25 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी कर दी है।

नई दिल्ली, 5 जुलाई।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि 'विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन' यानी वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 अब पहली जुलाई से प्रभावी हो गया है।

इस महत्वपूर्ण पहल के तहत मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के लिए 25 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की है और इसे जारी भी कर दिया है।

चौहान ने बताया कि यह नया कानून महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का परिवर्तित स्वरूप है। उन्होंने खुशी जताई कि जहां पुरानी योजना को लागू होने में तीन साल लगे थे, वहीं यह मिशन केवल एक दिन में पूरे देश में लागू कर दिया गया।

इस मिशन का लक्ष्य विकसित भारत के सपने को गति देना है। इसके तहत आगामी पांच वर्षों में देश की करीब 2.86 लाख पंचायतों में साढ़े सात लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़