Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
06 Jul, 2026

शराब घोटाला: ईडी दफ्तर पहुंचे रोहित उरांव, शुरू हुई कड़ी पूछताछ

झारखंड शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व वित्त मंत्री के बेटे रोहित उरांव से पूछताछ शुरू कर दी है और कल पिता रामेश्वर उरांव को तलब किया गया है।

रांची, 6 जुलाई।

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच का दायरा लगातार सिमटता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पूर्व वित्त मंत्री के पुत्र रोहित उरांव आज रांची स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे।

कार्यालय पहुंचते ही ईडी के अधिकारियों ने उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी मुख्य रूप से वित्तीय लेन-देन और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर उनसे तीखे सवाल कर रही है। यह पूरी पड़ताल कारोबारी योगेंद्र तिवारी से जुड़े मामलों के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

इससे पूर्व भी ईडी ने दोनों पिता-पुत्र को समन जारी किया था, जिस पर उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए समय मांगा था। हालांकि, एजेंसी ने इस बार कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पेश होने का सख्त निर्देश दिया था।

अब कल यानी सात जुलाई को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को भी पेश होना है। एजेंसी का पूरा प्रयास यह जानने का है कि इस कथित आर्थिक अनियमिता में किनकी क्या भूमिका रही है। साक्ष्यों के आधार पर भविष्य की कार्रवाई तय की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़