Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
09 Jul, 2026

स्थापना दिवस पर झुंझुनू में एबीवीपी का संकल्प: राष्ट्र प्रथम और विद्यार्थी जीवन पर हुई चर्चा

झुंझुनू में एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और चारित्रिक विकास पर जोर देने का आह्वान किया।

झुंझुनू, 09 जुलाई।

झुंझुनू शहर में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के मौके पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'राष्ट्र प्रथम की भावना एवं विद्यार्थी जीवन' रखा गया था। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. अनुज कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्यार्थी काल महज किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि यह नेतृत्व क्षमता, चारित्रिक विकास और राष्ट्रसेवा के संस्कारों को गढ़ने का स्वर्णिम समय है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे भारत के भविष्य निर्माता के रूप में अपनी भूमिका को समझें और हर कदम पर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने अभाविप की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई 1949 को संगठन की नींव राष्ट्र पुनर्निर्माण के दृढ़ संकल्प के साथ रखी गई थी। पिछले 78 वर्षों में परिषद ने 'ज्ञान, शील और एकता' के मूलमंत्र के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता की अलख जगाने का कार्य अनवरत किया है। सैनी ने कहा कि अभाविप अब केवल एक छात्र संगठन ही नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव का एक बड़ा जनआंदोलन बन चुका है।

संगठन ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार, विश्वविद्यालयी पारदर्शिता, महिला सुरक्षा और कौशल विकास जैसे मुद्दों पर निरंतर संघर्ष किया है। साथ ही, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और आपदा राहत जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सुमन जानू ने छात्र-छात्राओं को सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संदेश दिया।

समापन सत्र के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने एक सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने प्रतिज्ञा की कि वे न केवल छात्रहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय रहेंगे, बल्कि अभाविप की राष्ट्रवादी विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। इस संगोष्ठी में दिव्या शर्मा, अभय सिंह, मुस्कान और मुकेश सहित बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षाविद और कार्यकर्ता शामिल रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़