Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पंजाब
09 Jul, 2026

तरनतारन में सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, हेरोइन तस्करी में वर्दी का हो रहा था दुरुपयोग

पंजाब के तरनतारन में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिस पर तस्करी में शामिल होने का आरोप है।

चंडीगढ़, 09 जुलाई।

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर को नशा तस्करी के गंभीर आरोपों में दबोचा है। तरनतारन जिले में तैनात एसआई साहिब सिंह की गिरफ्तारी ने महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वर्दी की आड़ में साहिब सिंह नशा तस्करी का काला कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतापन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने साहिब सिंह के पास से 300 ग्राम हेरोइन और भारी मात्रा में ड्रग मनी जब्त की। यह बरामदगी झबाल के पास स्थित एक अहाते से हुई है।

आरोप है कि आरोपी पाकिस्तान से तस्करी होकर आने वाली हेरोइन को पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और गहन पूछताछ जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़