Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रुस
09 Jul, 2026

जासूसी मामले में इटली का बड़ा कदम, रूसी सैन्य अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश

इटली ने जासूसी मामले में कार्रवाई करते हुए रोम स्थित रूसी दूतावास के दो सैन्य अधिकारियों को तीन दिन के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया है, जिस पर रूस ने जवाबी कदम उठाने की बात कही है।

मॉस्को, 9 जुलाई।

इटली ने कथित जासूसी मामले में कार्रवाई करते हुए रोम स्थित रूसी दूतावास के दो सैन्य अधिकारियों को तीन दिन के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया है। यह जानकारी इटली के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने दी।

एंटोनियो ताजानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि जासूसी प्रकरण में संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। उनके अनुसार, रूसी दूतावास के दोनों सैन्य अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर इटली छोड़ना होगा।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इटली के इस कदम का उचित जवाब देगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि रोम स्थित रूसी दूतावास से दो मिलिट्री अटैची को निकाले जाने के निर्णय का जवाब रूस की ओर से दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 7 जून को इटली की पुलिस ने रूस के हितों के लिए कथित रूप से काम करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पांच अन्य स्थानों पर तलाशी भी ली गई थी। जांच के दायरे में आए संदिग्धों में सेना के चार सक्रिय जवान शामिल बताए गए हैं, जबकि मुख्य आरोपी एक सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारी हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़