रूस, 10 जुलाई।
रूस के तेल प्रतिष्ठानों पर हुए ड्रोन हमलों ने बड़ी तबाही मचाई है। क्रास्नोदर क्षेत्र स्थित इल्स्की रिफाइनरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
यूक्रेन ने हाल के महीनों में रूसी ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की अपनी रणनीति तेज कर दी है। इल्स्की रिफाइनरी पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं, जिससे देश में ईंधन संकट और कीमतों में भारी उछाल देखा गया है।
इधर, रोस्तोव क्षेत्र में भी ईंधन डिपो और तगानरोग बंदरगाह पर आग लगने की खबरें हैं। स्थानीय गवर्नर ने बताया कि आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है। तगानरोग में सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
तगानरोग की मेयर ने बताया कि हमलों में एक निजी घर को नुकसान पहुंचा है और एक प्रशासनिक भवन की छत भी जल गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी वायु रक्षा इकाइयों ने रातभर में सैकड़ों यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।










.jpg)
