Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
10 Jul, 2026

भिण्ड: चंबल पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

भिण्ड कलेक्टर ने सुरक्षा कारणों से चंबल नदी के उच्च स्तरीय पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

भिण्ड, 10 जुलाई।

चंबल नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भिण्ड कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट किरोड़ीलाल मीणा ने सुरक्षा के मद्देनजर बरही और उदी के मध्य स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर भारी वाहनों के गुजरने पर तत्काल रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध पुल की तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने तक प्रभावी रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सामान्य दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों का इस मार्ग से प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की विशेषज्ञ टीम ने पुल के तकनीकी परीक्षण और लोड टेस्ट के लिए यह अनुशंसा की थी, जिसके आधार पर मोटरयान अधिनियम की धाराओं के तहत यह निर्देश दिए गए हैं।

यह पुल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क का मुख्य जरिया है और इसका रखरखाव लोक निर्माण विभाग, इटावा के अधीन आता है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पुल के दोनों सिरों पर तत्काल स्थायी बैरियर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 11 जुलाई की सुबह 8 बजे तक प्रभावी इस आदेश का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़