Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
10 Jul, 2026

आपदा के समय किसी भी नेटवर्क से कर सकेंगे कॉल, नई सेवा शुरू

हिमाचल में आपदा के दौरान मोबाइल नेटवर्क ठप होने पर लोग इंट्रा सर्कल रोमिंग सुविधा के जरिए किसी भी उपलब्ध कंपनी के नेटवर्क से फोन कर सकेंगे।

शिमला, 10 जुलाई।

हिमाचल में मॉनसून के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब आपदा के समय यदि किसी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क ठप हो जाता है, तो लोगों का संपर्क नहीं टूटेगा। विभाग की तरफ से ऐसी स्थितियों में 'इंट्रा सर्कल रोमिंग' (आईसीआर) सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

इस सुविधा के तहत, आपदा प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ता अपने मोबाइल की नेटवर्क सेटिंग में मैन्युअल विकल्प चुनकर किसी भी उपलब्ध दूरसंचार कंपनी के नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे। इससे लोग अपने परिजनों और बचाव दलों के साथ संपर्क साधने में सक्षम होंगे।

दूरसंचार विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था स्थाई नहीं है। केवल आपदा के समय विभाग द्वारा एक आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी, जिसमें उन प्रभावित क्षेत्रों का विवरण होगा जहां यह सेवा चालू की गई है। इसमें यह भी बताया जाएगा कि यह सुविधा कितने समय तक उपलब्ध रहेगी।

विगत वर्ष 2025 में भी चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी के कुछ हिस्सों में ऐसी स्थिति आने पर इस तकनीक का सफल उपयोग किया गया था। अब इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश में आपदा प्रबंधन के दौरान दूरसंचार सेवाओं को सुचारू रखने की तैयारी की गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़