हिमाचल प्रदेश
10 Jul, 2026

शिलाई में कबड्डी छात्रावास का उद्घाटन करेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 13 जुलाई को सिरमौर के शिलाई दौरे पर पहुंचकर छात्राओं के लिए कबड्डी छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।

नाहन, 10 जुलाई।

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आगामी 13 जुलाई को सिरमौर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान वे शिलाई क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री सोमवार के दिन राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई पहुंचेंगे। यहाँ वे छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद वे स्थानीय लोगों से भी मुखातिब होंगे। इस दौरान वे जनसुनवाई करेंगे और आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़