Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
एशिया-प्रशांत
11 Jul, 2026

टाइफून बावी का कहर, जापान और ताइवान में उड़ाने रद्द, स्कूल बंद

टाइफून बावी के कारण जापान और ताइवान में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिसके चलते उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

टोक्यो, 11 जुलाई।

पूर्वी चीन सागर में टाइफून बावी ने विकराल रूप ले लिया है। इस शक्तिशाली तूफान के चलते जापान के दक्षिणी द्वीपों में तेज हवाओं और भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

जापान के ओकीनावा में सुरक्षा के मद्देनजर 200 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। प्रशासन ने समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तूफान के खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी की है। साथ ही ताइवान में भी एहतियात के तौर पर स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रखे गए हैं।

ताइवान में अब तक 36 लोगों के घायल होने की सूचना है और करीब 14 हजार निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस तूफानी गति 144 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है।

दूसरी ओर चीन ने भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और टाइफून के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। फुजियान प्रांत के तटीय इलाकों से हजारों लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। वहां इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं।

आवागमन पर भी इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। एहतियात के तौर पर नौका सेवाओं और कई हाई-स्पीड रेलगाड़ियों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़