Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
13 Jul, 2026

हारमनी ऑफ द पाइन्स के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार निलंबित

हिमाचल पुलिस के हारमनी ऑफ द पाइन्स बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को निजी संगीत गतिविधियों और आय का ब्योरा न देने के चलते निलंबित कर दिया गया है।

शिमला, 13 जुलाई।

हिमाचल पुलिस के चर्चित हारमनी ऑफ द पाइन्स ऑर्केस्ट्रा के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर विभागीय नियमों के उल्लंघन और निजी संगीत गतिविधियों से हुई आय का ब्योरा न देने का आरोप है। अब उनके खिलाफ नियमित विभागीय जांच शुरू की गई है, जिसकी जिम्मेदारी डीएसपी कमल किशोर को सौंपी गई है।

विभाग ने कार्रवाई से पूर्व इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस भेजकर म्यूजिक एल्बम बनाने, उनके प्रचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हुई कमाई के संबंध में जवाब मांगा था। उन्होंने 3 जुलाई को अपना पक्ष रखा, लेकिन उच्च अधिकारियों ने इसे संतोषजनक नहीं पाया। विभाग का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने न तो सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति ली थी और न ही आय का स्पष्ट विवरण पेश किया।

जांच के दौरान साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या गवाहों पर प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रथम एचपीएपी बटालियन, जुन्गा निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा।

वर्ष 1996 में एक छोटी पहल के रूप में शुरू हुआ यह बैंड आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ख्याति फैला चुका है। कनाडा, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों में प्रदर्शन करने के अलावा इस बैंड ने टीवी रियलिटी शो 'हुनरबाज' में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़