Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
13 Jul, 2026

राजस्थान में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: 10 हजार ट्रकों के पहिए थमे, ठप हुई माल ढुलाई

राजस्थान में वीएलटीडी और ई-डिटेक्शन चालान के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे करीब 10 हजार ट्रकों के पहिए थम गए हैं।

जयपुर, 13 जुलाई।

राजस्थान में परिवहन व्यवस्था के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। नए नियमों, वीएलटीडी की अनिवार्यता और ई-डिटेक्शन के माध्यम से काटे जा रहे चालानों के विरोध में प्रदेश के करीब 10 हजार ट्रकों के पहिए रविवार आधी रात से पूरी तरह थम गए हैं। राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुई इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से माल ढुलाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है।

आंदोलन को जयपुर सहित पूरे प्रदेश के प्रमुख संगठनों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन, विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और परचून ट्रांसपोर्ट यूनियन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार ने बिना कोई उचित व्यवस्था किए नए नियम थोप दिए हैं। वीएलटीडी की कमी के कारण गाड़ियों का फिटनेस और परमिट का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ट्रांसपोर्टरों के अनुसार, वर्तमान टैक्स और परमिट नीति पूरी तरह अव्यावहारिक है। लंबी दूरी के वाहनों को हर राज्य में भारी टैक्स देना पड़ता है, जिससे कई बार टैक्स की रकम मालभाड़े के बराबर हो जाती है। इसके अलावा प्रदेश के हर जिले में फिटनेस सेंटर की सुविधा न होना भी एक बड़ी समस्या है। यदि सरकार के साथ जल्द कोई समाधान नहीं निकलता है, तो राज्य में सीमेंट, स्टील और आवश्यक किराना वस्तुओं की भारी किल्लत हो सकती है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़