Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
14 Jul, 2026

कांगड़ा में पुलिस की सख्ती, एक सप्ताह में 1652 वाहनों का चालान कटा

कांगड़ा पुलिस ने एक सप्ताह के विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1652 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए सवा लाख से अधिक का जुर्माना वसूला है।

धर्मशाला, 14 जुलाई।

कांगड़ा पुलिस ने जिले में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। पिछले सात दिनों में पुलिस ने नाका जांच और सघन गश्त के दौरान 1652 वाहन चालकों का चालान काटा और कुल 1,24,500 रुपये का जुर्माना वसूला। इस दौरान जो मामले मौके पर नहीं सुलझ सके, उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

अभियान के तहत तेज रफ्तार, लापरवाही से ड्राइविंग, हाई बीम लाइट का गलत इस्तेमाल और सीट बेल्ट न लगाने जैसे नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हुई। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए 39 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।

साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और शांति भंग करने वाले 34 व्यक्तियों पर भी पुलिस अधिनियम की धाराओं के तहत शिकंजा कसा गया है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने चेतावनी दी है कि रात्रि गश्त और नाका जांच का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेषकर शराब पीकर गाड़ी चलाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़