Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
28 Jul, 2026

धनबाद में अवैध कोयला खनन पर ईडी का बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर छापे

धनबाद में अवैध कोयला खनन से जुड़े मामले में ईडी ने 25 ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच शुरू की है।

धनबाद, 28 जुलाई।

अवैध कोयला खनन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद में बड़े स्तर पर कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने कोयला माफिया एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव और उनके सहयोगियों से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच शुरू की।

इस मामले में ईडी पहले ही चार अलग-अलग प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर जांच आगे बढ़ा रही है। एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसार, लव सिंह और उसके सहयोगियों पर अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी सिलसिले में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जांच के दौरान ईडी की टीम एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह के घर भी पहुंची। बताया गया कि रंजीत सिंह ने घर को अंदर से बंद कर लिया, जिसके बाद ईडी की टीम बाहर मौजूद रही और आगे की कार्रवाई में जुटी रही।

इससे पहले 21 नवंबर 2025 को भी ईडी ने एलबी सिंह और उसके सहयोगियों के धनबाद तथा दुमका स्थित करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में एजेंसी को 150 से अधिक जमीन के दस्तावेज और दो करोड़ 20 लाख रुपये नकद मिले थे। साथ ही अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जांच एजेंसी के हाथ लगे थे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़