Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अफ़्रीका
30 Jul, 2026

सुनसरी हिंसा के विरोध में जनकपुरधाम बंद, जनजीवन प्रभावित

नेपाल के सुनसरी हिंसा मामले के विरोध में जनकपुरधाम बंद रहा जिससे बाजार और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुईं।

जनकपुरधाम, 30 जुलाई।

नेपाल के सुनसरी हिंसा मामले के विरोध में हिंदू सम्राट सेना की ओर से बुलाए गए एक दिवसीय बंद का असर जनकपुरधाम में देखने को मिला। बंद के कारण शहर में सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं।

बंद के चलते सुबह से ही प्रमुख बाजारों, दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर बंद रहे। संगठन ने पहले ही जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ और स्थानीय कारोबारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की थी।

हिंदू सम्राट सेना के अनुसार, जनकपुरधाम के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों जनक चौक, शिव चौक, कदम चौक, रामानंद चौक और भानु चौक सहित आसपास के इलाकों में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। कुछ खुले प्रतिष्ठानों को भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर बंद कराया।

संगठन ने सुनसरी घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवारों के लिए जल्द न्याय की मांग की। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

बंद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। जनकपुरधाम के संवेदनशील क्षेत्रों में नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों की तैनाती की गई।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़