आओमोरी, 1 अगस्त।
जापान के उत्तरी हिस्से में स्थित आओमोरी प्रांत के तट के पास शनिवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 80 किलोमीटर की गहराई में था।
एजेंसी ने बताया कि इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी या परामर्श जारी नहीं किया गया।
यह झटका ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले मंगलवार को कुमामोटो प्रांत में बेहद शक्तिशाली भूकंप आया था। प्रभावित क्षेत्रों में जापान की भूकंपीय तीव्रता मापने की प्रणाली पर इसकी तीव्रता अधिकतम सात दर्ज की गई थी।
कुमामोटो में आए उस भूकंप से पूरे प्रांत में व्यापक तबाही हुई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की थी कि उस भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।














