Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हरियाणा
01 Aug, 2026

चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, राजकीय स्कूलों के बच्चों के लिए अगस्त महीने का पौष्टिक मिड-डे मील मेनू जारी

हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अगस्त महीने के लिए नया मिड-डे मील मेनू जारी कर दिया गया है जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष और पौष्टिक व्यंजन शामिल किए गए हैं।

चंडीगढ़, 1 अगस्त।

हरियाणा के तमाम राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अगस्त के महीने के दौरान पौष्टिक तत्वों से भरपूर और लजीज मिड-डे मील दिया जाएगा। राज्य के मौलिक शिक्षा विभाग ने अगस्त माह के लिए भोजन का नया मेनू तय कर दिया है, जिसमें स्वास्थ्यवर्धक आहार के साथ-साथ आने वाले त्योहारों के मद्देनजर विशेष पकवान भी शामिल किए गए हैं।

विभाग की ओर से यह बताया गया है कि मौसम के मिजाज और त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखकर खाने में पोषण तथा स्वाद का बेहतरीन तालमेल बिठाया गया है। छात्रों को परोसे जाने वाले आहार में मिलेट से बने व्यंजन, सोया खिचड़ी, मिस्सी रोटी, राजमा-चावल, कढ़ी-पकोड़ा, दाल-चावल, चना दाल खिचड़ी, मीठा दलिया और अन्य कई तरह के स्वादिष्ट एवं सेहतमंद पकवान शामिल हैं। महीने की पहली तारीख यानी शनिवार की शुरुआत मिलेट परांठे और दही के साथ हुई, जिसके बाद रविवार का अवकाश रहेगा और सोमवार को सोया खिचड़ी परोसी जाएगी। इसी प्रकार तीन अगस्त को सोया खिचड़ी, चार को मीठा दलिया, पांच को चावल व सफेद चना, छह को चना दाल खिचड़ी, सात को मिस्सी परांठा और आठ तथा नौ को अव अवकाश रहेगा। इसके बाद दस अगस्त को दाल-चावल, ग्यारह को रोटी व दाल, बारह को मिस्सी रोटी व सब्जी, तेरह को मीठे चावल और पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर विशेष पकवान बनाए जाएंगे।

विभाग के द्वारा सभी स्कूलों के मुख्याध्यापकों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों को खाना परोसने से पहले उनके हाथ अच्छी तरह धुलवाए जाएं और हर रोज ताजा खाना परोसा जाए। इसके अलावा स्थानीय जरूरतों और सामान की उपलब्धता को देखते हुए मेनू में आंशिक फेरबदल भी किया जा सकता है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के साथ कक्षाओं में उनकी उपस्थिति और सीखने की क्षमता को बढ़ाना है। अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस और तीज का पर्व भी आ रहा है, इसलिए इन अवसरों पर हरियाणवी संस्कृति के अनुसार खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़