Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
01 Aug, 2026

मणिपुर में केसीपी और प्रीपाक के दो सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर केसीपी (नोयोन) और प्रीपाक (प्रो) गुट के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

इंफाल, 01 अगस्त।

मणिपुर में उग्रवाद, हथियारों, मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस एवं सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें केसीपी (नोयोन) और प्रीपाक (प्रो) गुट के एक-एक सक्रिय सदस्य शामिल हैं।

31 जुलाई को सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के काकचिंग थाना क्षेत्र स्थित पल्लेल लीमानई चिंगजिन इलाके से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (नोयोन) के सक्रिय कैडर स्वयंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट सारंगथेम राहुल सिंह को गिरफ्तार किया। वह पल्लेल मायाई लीकाई का निवासी बताया गया है।

उसी दिन मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पैट थाना क्षेत्र के खुरई कोनसम लीकाई इलाके में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) के सक्रिय सदस्य निंगथौजम नानाओ मैतेई उर्फ लंथोंगंगकपा (41) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।

राज्य में पुलिस का एंटी एक्सटॉर्शन अभियान लगातार जारी है और उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़