Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हरियाणा
01 Aug, 2026

फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर महिला ने प्रेमी का गला रेतकर की हत्या

फरीदाबाद के अनंगपुर गांव में शादी से इनकार करने से गुस्सायी एक महिला ने अपने प्रेमी को शराब पिलाकर सोते समय उसका गला रेतकर हत्या कर दी जिसे पुलिस ने मध्य प्रदेश से धर दबोचा है।

फरीदाबाद, 1 अगस्त।

हरियाणा के फरीदाबाद के अनंगपुर गांव में शादी से इनकार करने पर एक खौफनाक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के रीवा जिले से आरोपी महिला को दबोच लिया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जिसके दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सबूत जुटाए जाएंगे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 जुलाई को सूरजकुंड थाने को सूचना मिली थी कि डोमका मोहल्ले के एक मकान में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान अलीगढ़ निवासी सदाकत के रूप में हुई, जिसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।

पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से चौबीस घंटे के भीतर आरोपी महिला को धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ओमेक्स सोसाइटी में काम करते थे और पहले से शादीशुदा थे। महिला सदाकत पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह टालमटोल कर रहा था।

इसी रंजिश में 25 जुलाई की रात महिला ने सदाकत को अपने कमरे पर बुलाकर शराब पिलाई और जब वह नशे में सो गया तो उसका गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे को बाहर से ताला लगाकर महिला मौके से फरार हो गई थी।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़