चांग्शा, 3 अगस्त।
चीन के हुनान प्रांत के चांग्शा शहर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय अग्निशमन विभाग के अनुसार आग कल सुबह लगी थी।
घटना के बाद दमकल कर्मियों ने इमारत में मौजूद सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का तत्काल उपचार शुरू किया गया।
चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद चार लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, दो घायल अब भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।













