Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
08 Aug, 2026

राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने के कारण कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

जयपुर, 8 अगस्त।

राजस्थान में मानसून का दौर एक बार फिर पूरे उफान पर है, जिसके चलते पूर्वी अंचलों में शुक्रवार को भी झमाझम बारिश का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। मौसम विभाग ने आगामी घंटों के दौरान प्रदेश के तीस से ज्यादा जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी कर दिया है, विशेष तौर पर सीकर और झुंझुनूं में मूसलाधार पानी गिरने की चेतावनी दी गई है। भरतपुर प्रशासन ने लगातार खराब मौसम और जलभराव को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

बीते चौबीस घंटों के दौरान जयपुर और भरतपुर संभागों के विभिन्न इलाकों में तीन इंच तक वर्षा दर्ज की गई है। अलवर, सीकर, चूरू तथा धौलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पानी बरसने के कारण कई कॉलोनियों और रास्तों पर भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। धौलपुर के राजाखेड़ा में सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति बन गई है, वहीं पार्वती नदी और बांधों का जलस्तर तेजी से ऊपर उठ रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने निचले इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

राजधानी जयपुर के ग्रामीण आंचल में भी अच्छी बर्सात रिकॉर्ड की गई है, जहां चौमूं और शाहपुरा में झमाझम पानी बरसने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम में आई इस ठंडक से आमजन को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है, तथा पार्क और पर्यटन स्थल भी सुहावने हो गए हैं।

कोटा, अजमेर और अलवर समेत कई अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में मानसून का यह सिस्टम पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़